बेनीपट्टी: गम्हरिया गांव के सरस्वती मंदिर के समीप बगीचे में संदेहास्पद स्थिति में मिला 1 युवक का शव
शनिवार को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के गम्हरिया गांव के सरस्वती मंदिर के समीप बगीचे में बेनीपट्टी अनुमंडल के अकौर गांव निवासी सोनू कुमार मंडल का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला है। वहीं शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बेनीपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।