मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद मंजू देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र के विकास को लेकर बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 22 वार्डों के वार्ड पार्षदों के क्षेत्र में होने वाले संभावित विकास कार्यों की सूची ली गई।