बेनीपट्टी: उचैठ में लड़की विदाई के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के एक व्यक्ति को पीटा
मंगलवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के उचैठ में आपसी विवाद को लेकर लड़की विदाई के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के नंदकिशोर धनाकर नामक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया है। वहीं घायल व्यक्ति का इलाज बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल व्यक्ति द्वारा मारपीट को लेकर FIR दर्ज करने के लिए बेनीपट्टी थाना में आवेदन दिया गया है।