अनूपपुर: कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर मंथन
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों के प्रथम आगमन पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने जिला प्रभारी पूर्व विधायक अजय सिंह सहित तीनों विधानसभा प्रभारियों मौजूद रहे ।