भिंड नगर: व्यापारिक मेले के समापन के बाद दुकानें और झूले हटाने में जुटे व्यापारी, अगले साल का इंतजार शुरू
भिंड शहर के व्यापारिक मेले के समापन की आधिकारिक घोषणा होने के बाद मेला परिसर में अब रौनक धीरे-धीरे समाप्त होती नजर आ रही है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बाहर से आए व्यापारी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से मेले में लगी अपनी दुकानों, झूलों और अन्य सामग्री को हटाने के कार्य में जुट गए हैं।मेले के दौरान कई दिनों तक गुलजार रहने वाला परिसर अब खाली होने लगा है।