गुन्नौर: गांव पवारी में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग , आग लगने से लाखों रुपए का सामान जला
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला थाना क्षेत्र के गांव पवारी निवासी डॉक्टर नासिर अली के मकान में रविवार दोपहर करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक से आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक डॉक्टर नासिर अली का लाखों रुपए का सामान जल गया।