धनौरा: बछरायूं में पांच दिन पूर्व मिली बाग में अज्ञात युवती का शव, पहचान नहीं हुई, पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
बछरायूं पांच दिन पूर्व बाग में मिले अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। स्थानीय पुलिस अब आसपास अन्य जिलों की पुलिस की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।