दतिया नगर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नई तारीख तय की, अब 26 मई को होगी सुनवाई
राजेंद्र भारती मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नई तारीख दी है। अब 26 मई को इस मामले की सुनवाई होगी। इससे पहले 29 जुलाई की तारीख दी गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 26 मई कर दिया गया है।राजेंद्र भारती को सहकारिता बैंक घोटाले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई थी। उन्होंने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।