भवानीपुर: भवानीपुर की दवा दुकानें ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद, मरीजों को हुई दिक्कत
भवानीपुर :- बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को भवानीपुर बाजार की दवा दुकानों में पूर्ण बंदी का असर देखने को मिला। हड़ताल के कारण अधिकांश मेडिकल दुकानें दिनभर बंद रहीं, जिससे दवा खरीदने पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।