खेरागढ़: कागारोल में प्राचीन चामुंडा माता मंदिर की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
Kheragarh, Agra | Jun 24, 2026 आगरा के कागारोल क्षेत्र के नगला जोधना स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में अराजक तत्वों ने मुख्य प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्व प्रतिमा का मुख भाग भी अपने साथ ले गए। बुधवार सुबह 6 बजे पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रतिमा खंडित देखी तो गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना पर थाना कागारोल पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों