चीनोर: रिकॉर्ड में बंद हरसी डैम के गेट हकीकत में चोरी छुपे धान की फसल को दे रहे पानी
मौसम विभाग की अलर्ट के बाद भी जल संसाधन विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान। रिकॉर्ड में बंद हरसी डैम के गेट हकीकत में चोरी छुपे धान की फसल को दे रहे पानी। आधा भरा है डेम फिर भी लापरवाही बर्ती जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि यह सब मिली भगत से हो रहा है। इससे चहेते किसानों की धान की फसल बचाई जा सके।