बीना: ग्राम हड़कल खाती में पेड़ों में लगी आग स्कूल तक पहुंची, दमकल की मदद से पाया गया काबू
Bina, Sagar | Apr 9, 2025 ग्राम हड़कल खाती में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर आगासौद थाना से एएसआई मोतीलाल पायरा, प्रधान आरक्षक विजय कुमार एवं आरक्षक रामकृष्ण योगी पहुंच गए। आग की खबर लगते ही रिफाइनरी एवं नगर पालिका से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।