बीना: सर्वोदय चौराहे पर आतिशबाजी के दौरान महाकाली की प्रतिमा में लगी आग, भक्तों ने बुझाई आग
Bina, Sagar | Apr 8, 2025 गुप्ता गार्डन में चेत नवरात्रि पर विशाल महाकाली की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। महाकाली की प्रतिमा को भक्त बाजों गाजो के साथ नगर भ्रमण पर निकले थे। लेकिन सर्वोदय चौराहे पर मंगलवार करीब 9:00 बजे आतिशबाजी के दौरान आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया। आग को देख भक्त एवं आसपास मौजूद लोग घबरा गए। और आग बुझाने के लिए भक्तों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी