बीना: ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस में बढ़ाए गए स्लीपर के दो कोच, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Bina, Sagar | Apr 9, 2025 मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस में दो स्लीपर श्रेणी के कोच स्थाई रूप से जोड़े जा रहे हैं। जिससे बिना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे पी आर ओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2025 से ग्वालियर भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस में कोच जोड़े जाएंगे।