बीना: गांधी चौराहा सहित नगर में महाकाली का भ्रमण, देर रात कार्रवाई के बाद बेतवा नदी में विसर्जन
Bina, Sagar | Apr 9, 2025 महाकाली समिति के द्वारा कुछ वर्षों से चेत नवरात्रि पर महाकाली की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है। जो बिना की महारानी के नाम से प्रसिद्ध है। 30 मार्च को गुप्ता गार्डन में समिति के द्वारा स्थापना की गई थी। जानकारी अनुसार भक्तों के द्वारा नवरात्रि पर पूजा अर्चना की गई। और मंगलवार की शाम गुप्ता गार्डन से महाकाली को लेकर भक्त बैंड बाजा के साथ निकले।