भीलवाड़ा: खटीक छात्रावास में फसल खराबे को लेकर कांग्रेस के फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन का आगाज, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग
अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को "फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन" शुरू किया।आंदोलन का आगाज अहिंसा सर्कल के समीप खटीक छात्रावास में विशाल जनसभा से हुआ।इस आंदोलन के तहत कांग्रेस नेताओं ने किसानों की खराब फसलें मंच पर लाकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।