देवबंद: देवबंद पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर और अवैध चाकू बरामद, चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
थाना देवबंद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की बाइक लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लियाकत फार्म हाउस के पास चेकिंग शुरू की गई।