बंदगांव प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार शाम चार बजे महिला मेटो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लीड्स संस्था के सौजन्य से बीडीओ भीषम कुमार महिला मेटो को आईडी कार्ड एवं साड़ी देकर सम्मानित किया.मौके पर बीडीओ ने सभी मेटो को सक्रिय रुप से मनरेगा में कार्य करने को कहा। इस दौरान बंदगांव प्रखंड के विभिन्न पंचायत की मनरेगा मेट मौजूद थी।