बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकुआ में शिक्षक की कमी को लेकर गुरुवार शाम पांच बजे ग्रामीणों की बैठक विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील लागुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि इस विद्यालय में मात्र दो ही शिक्षक रह गए हैं। जबकि यहां करीब 200 बच्चे वर्ग 1 से लेकर 8 तक की पढ़ाई करते हैं।