अतर्रा: शादी से पहले युवक सड़क हादसे में घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Jun 16, 2026 अतर्रा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में शादी की तैयारी कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गिरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सरस्वाह निवासी 26 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र देवीशरण अपनी बहन केशकली को कार्ड देकर बदौसा क्षेत्र के ग्राम कंदवारा से बाइक से घर लौट रहा था।