पीलीभीत: कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में नहीं की कार्रवाई,मामले में एसपी से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी और नाबालिग पुत्री घर पर अकेली रहती हैं। आरोप है कि पत्नी अपने मायके गई थी और नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। 24 मई रात्रि लगभग 11 बजे राधेश्याम,राजीव, अजीत और चन्द्रपाल ने तमंचे के बल पर घर से नाबालिग की पुत्री को उठा ले गए और गैंगरेप किया मामले में एसपी से शिकायत की है।