पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा का पीलीभीत से हुआ अपहरण,बेहोशी अवस्था में लखीमपुर खीरी से बरामद
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण अपने परिवार के साथ पीलीभीत मे रहने लगा है। ग्रामीण की पुत्री नर्सिंग की छात्रा है जिसका पीलीभीत से 12 जून को अपहरण हो गया था। मामले में पीलीभीत पुलिस से शिकायत की गई उसके बाद भी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी। जिसके बाद ग्रामीण ने सेहरामऊ थाने पहुचकर पुलिस से शिकायत की तो 14 जून को छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की गई।