गोवर्धन: डंडा लेकर बिजली घर पहुंचीं महिलाएं, साहब की कुर्सी पर जा बैठीं, स्मार्ट मीटर के अनोखे विरोध का वीडियो वायरल
स्मार्ट मीटर और बिजली के भारी-भरकम बिलों ने अब आम जनता का सब्र तोड़ दिया है। गोवर्धन से ऐसे दृश्य सामने आए है जिसे देखकर बिजली विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए। गोवर्धन के हरिपुरा गांव की सैकड़ों महिलाएं हाथों में डंडा लेकर बिजली घर पहुंच गईं। विरोध का तरीका इतना अनोखा था कि महिलाएं सीधे अधिकारी की कुर्सी पर जा बैठीं