बिंदकी: रणमस्तपुर गांव में घर से खेत की ओर जा रही युवती को सांप ने काटा, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे सारिका देवी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री श्री केशन अपने घर से खेत की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ही उसको सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।