मंडला: पदमी चौराहे पर सड़क हादसे में ट्राले की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार
Mandla, Mandla | May 31, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पदमी चौराहा स्थित शक्कर मिल के सामने शनिवार रात करीब 9 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम मुरुमखाप निवासी युवक पंकज उइके की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज उइके किसी कार्य से पदमी चौराहा क्षेत्र में आया हुआ था।