दमयंती नगर: हिंडोरिया-बांदकपुर मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा ड्राइवर, स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर मार्ग पर आम-जामुन के पास सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।