प्रतापगढ़: कुएं में ट्रैक्टर सहित गिरे व्यक्ति का चला रेस्क्यू ऑपरेशन, नागरिक सुरक्षा दल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
प्रतापगढ़ जिले के ग्राम कुलमीपुरा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति के ट्रैक्टर सहित कुएं में गिर जाने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आज सुबह साढ़े सात बजे जिला कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मोहनलाल लबाना पुत्र हिम्मतलाल लबाना निवासी ढलमू मानपुरा ट्रैक्टर सहित कुएं में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर के निर्देश