इटावा: जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 5 माह के मासूम को बरामद कर स्वजन को सौंपा, मानसिक विक्षिप्त मामा बिना बताए ले आया था
Etawah, Etawah | May 3, 2026 रेलवे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी इटावा पुलिस ने 5 माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया है। पुलिस ने बच्चे को एक मानसिक रूप से कमजोर युवक के पास से बरामद किया, जो उसे उसके स्वजन को बिना बताए घर से ले आया था। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार रात को प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिं