कालपी: कालपी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम-सीओ ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, 31 में से 7 का हुआ निस्तारण
Kalpi, Jalaun | May 2, 2026 कालपी तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे एसडीएम मनोज कुमार सिंह व सीओ अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 31 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सर्वाधिक 11 राजस्व और 8 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया, समाधान दिवस में चक रोड पर कब्जा, नाले की सफाई समेत तमाम शिकायतें शामिल हैं।