बारां: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के परिसर में आयोजित किया गया तीन दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम
Baran, Baran | Feb 6, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को अधिकार मित्र के लिए तीन दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरे दिन का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के परिसर में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नए चयनित 35 अधिकार मित्र को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली योजनाओं तथा उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।