बारां: टेंडर होने के 2 माह बाद भी वार्ड 13 दंडोतिया की बाड़ी मैन रोड का काम शुरू नहीं हुआ, वार्डवासियों में आक्रोश
Baran, Baran | Feb 6, 2026 वार्ड नंबर 13 डंडोतिया की बाडी मैन रोड नहीं बनने से शुक्रवार को लोग आक्रोशित हो गए और वार्डवासियों ने भाजपा जिला महामंत्री महावीर सिंह हाडा को मौके पर बुलाकर रोड, नाली की समस्या से अवगत कराया। हाडा ने नगर परिषद के एक्सईएन से फोन पर बात की। एक्सईएन ने जेईएन को मौके पर भेजा और वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि सोमवार से रोड, नाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।