केशकाल: 20 मई, बुधवार को केशकाल में तेलीन सत्ती माता महोत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में हैं
केशकाल के स्टेडियम ग्राउंड में कल 20 मई बुधवार को प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव एवं सामाजिक समागम का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक समागम और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।