दमोह: देवेंद्र राजपूत हत्याकांड: ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की
Damoh, Damoh | May 14, 2026 दमोह भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राजपूत हत्याकांड को लेकर ग्राम बरवासा के ग्रामीण गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और सीएसपी एचआर पांडे को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, कथित षड्यंत्रकारियों को आरोपी बनाए जाने और अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने सीडीआर व सीसीटीवी जांच कराने की मांग उठाई। सीएसपी ने आश्वाशन दिया।