तिरोड़ी: डॉक्टर न मिलने से गई 27 वर्षीय युवक की जान, करंट लगने के बाद तिरोड़ी अस्पताल में नहीं मिला उपचार
सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। मंगलवार 28 जुलाई की दोपहर तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी में करंट लगने से घायल हुए 27 वर्षीय युवक को समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। आरोप है कि नजदीकी तिरोड़ी स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, जिसके कारण बहुमूल्य समय बर्बाद हुआ और युवक की जान