गुना नगर: कैंट: तेली मोहल्ला में पति से अलग रह रही रिटायर्ड नर्स की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
कैंट थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला में 60 वर्षीय रिटायर्ड नर्स शीला सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। वह पति से अलग रह रही थीं। 2023 में उन्होंने पति पर मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए थे। रविवार शाम हुई मौत के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।