थरथरी: डीहा गांव में पीएचईडी का मोटर जलने से पांच वार्ड में पानी का मचा हाहाकार #jansamasya
डीहा गांव में लगा पीएचईडी का मोटर पिछले तीन दिनों से जला पड़ा है। जिससे अस्ता पंचायत के पांच वार्ड वार्ड संख्या 9,10,11,12 एवं 13 में पानी के लिए हाहाकार मचा है। मोटर जला रहने के बावजूद उसे दुरुस्त करवाने के लिए विभाग पहल नहीं कर रहा है। चिलचिलाती धूप में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते फिर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि विभागीय अधिकारी के समस्या से अवगत रहने