थरथरी: घोरहरी गांव: पति की हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
चंडी थाना क्षेत्र के घोरहरी गांव निवासी रीना देवी की पति की हत्या का नामजद मुकदमा वापस नहीं लेने पर परिवार सहित जान मारने की धमकी को लेकर चंडी थाना में आरोपित को जल्द पकड़ने का गुहार लगाई है। पीड़ित महिला रीना देवी ने बुधवार की दोपहर 1 बजे बताया कि फरवरी 2025 में मेरे पति की हत्या हुई थी हत्या के बाद मात्र एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।