थरथरी: बापू हाई स्कूल में बीएलओ की योग्यता जांचने के लिए हुई ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा
चंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बापू हाई स्कूल में कुव्यस्था के बीच बीएलओ की योग्यता की जांच करने को लेकर सोमवार की दोपहर तीन बजे ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा हुई। ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा में 123 बीएलओ उपस्थित रहें। बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने बताया कि सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों यानी बीएलओ का मूल्यांकन प्रखंड स्तर पर मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन किया गया।