जयसिंहनगर: कुबरा में महिला से मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबरा में महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम दोपहर 3 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादिया सकून साहू पति लखन साहू उम्र 38 निवासी कुबरा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में रवि उर्फ अरविंद जायसवाल ने गाली गलौच देकर मारपीट किया हैं।