अतरौली: भारी बारिश में ढहा कच्चा मकान, बुजुर्ग दंपति बाल-बाल बचे, बेघर होकर मदद की लगाई गुहार
भारी बारिश में ढहा कच्चा मकान, बुजुर्ग दंपति बाल-बाल बचे; बेघर होकर मदद की लगाई गुहार अलीगढ़ जनपद के दादों क्षेत्र के गांव कसेर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रविवार तड़के एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान मालिक बुजुर्ग नवाब सिंह नागर घर के अंदर मौजूद थे। दीवार गिरने की आवाज सुनकर वह ऐन वक्त पर बाहर निकल आए, जिससे मलबे में दबने से