देवघर: बाजार समिति के समीप स्कूटी बाइक की हुई टक्कर, दो व्यक्ति हुए घायल सदर अस्पताल में भर्ती
बाजार समिति के समीप मंगलवार को स्कूटी बाइक की टक्कर हो गई ।इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गई जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बेला बगान निवासी सूरज मिश्रा ने बताया कि वह किसी काम से अपने चाचा के साथ बाजार समिति जा रहे थे उसी क्रम में गेट पर ही अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिसमें स्कूटी सवार दोनों घायल हो गए।