देवघर: देवघर के बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन को बंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात, रेलवे के ADRM ने किया निरीक्षण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देवघर को वंदे भारत की सौगात दी गई है, देवघर के बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन से 15 सितंबर को वंदे भारत वाराणसी के लिए रवाना होगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर भी एक कार्यक्रम आयोजित होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहेंगे।