देवघर: माधोपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रुप से घायल
चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल विनोद दास की पत्नी हेमपुष्पा देवी ने बताया कि विनोद दास मजदूरी कर घर वापस आ रहा था तभी गांव के चौक पर पाटीदार के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया गया।