देवघर: चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती।
चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि विनोद दास मजदूरी का काम करने के बाद घर लौट रहे थे, पुलिस जांच कर रही है।