देवघर: गंगा हरि लेने कानू टोला निवासी एक व्यक्ति के साथ रंगदारी मांगने को लेकर हुई मारपीट, गंभीर रूप से हुआ घायल
गंगा हरि लेने कानू टोला निवासी एक व्यक्ति के साथ रंगदारी मांगने को लेकर मारपीट की गई जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपना दुकान बंद कर जा रहा था उसी क्रम में युवक के द्वारा रास्ता रोककर रंगदारी मांगने को लेकर गाली गलौज व मारपीट की गई।