बडोनी: ग्राम सीतापुर में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, गोराघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badoni, Datia | Mar 28, 2025 गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने और छेडछाड का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गोराघाट पुलिस ने 02 लोगों पर मामला दर्ज किया है। शुक्रवार की शाम 06 बजे पुलिस ने बताया कि 14 वर्ष 02 माह की नाबालिग किशोरी का हाथ पकड़कर 02 आरोपी खेत पर कोठी पर ले गए ओर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।