बडोनी: दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बड़ोनी थाने का किया औचक निरीक्षण, थाना प्रभारी को दिए निर्देश
Badoni, Datia | Mar 27, 2025 दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बड़ोनी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ बड़ोनी SDOP भी मौजूद रहें। गुरुवार की शाम 06 बजे एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया की निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड, अपराध रजिस्टर, गुंडा हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, मुसाफिर रजिस्टर, किरायेदार रजिस्टर, आर्म्स, मालखाना, बंदी गृह इत्यादि चेक चेक कर आवश्यक निर्देश दिए।