बगोदर: चौधरीबांध में नव दिवसीय महायज्ञ कल से कलश यात्रा के साथ होगा शुरुआत, तैयारी पूरी
बगोदर प्रखंड के चौधरीबांध में नव निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कल गुरुवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जायगी।इसी के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हो जायगा। वही महायज्ञ में यज्ञ आचार्य व्यास पाण्डेय,उप यज्ञ आचार्य संजय पाण्डेय है।साथ महायज्ञ प्रतिदिन कथा प्रवचन किया जायगा।