संभल: उ.प्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद संभल का कल करेंगे दौरा,जिसमें जन कल्याणकारी योजना,विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संभल पहुंचेंगे उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे पहले वह विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचेंगे।