मेहरमा: अलबेला यूथ कांवरिया संघ सिंघाड़ी के ग्रामीणों ने 108 फीट कांवड़ शोभायात्रा निकाला, मेहरमा बीडीओ ने फीता काट कर किया विदा
Meherma, Godda | Sep 19, 2026 अलबेला यूथ कांवरिया संघ सिंघाड़ी के ग्रामीणों ने 108 फीट कांवड़ शोभायात्रा निकाला, कांवड़ियों ने उत्तर वाहिनी गंगा कहलगांव से गंगाजल लेकर बाबा बासुकीनाथ को करेंगे जलार्पण।आज शनिवार को बिहार झारखंड सीमा के प्रफुल्लो हाट के पास मेहरमा बीडीओ अभिनव कुमार, सब इंस्पेक्टर सम्मुख राम, उप प्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार, मुखिया शंभू यादव सहित अन्य ने फीता काट कर विदा किया